1. home
  2. Our Vision

Our Vision

Our Vision

आर्या शक्ति केंद्र

समाज को सशक्त, स्वावलंबी और गौरवशाली बनाने का संकल्प

शांति कुमारी
Founder
"

प्रिय समाजसेवियों,

जैसा कि आप जानते हैं कि आज हम सभी को मानव शरीर मिला है तो सिर्फ सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि इतिहास रचने के लिए मिला है। इसलिए अपने जीवन काल में ऐसा कार्य करें कि वह कार्य दूसरे के लिए आदर्श कार्य बन जाए और आप जिधर भी गुजरे उन सभी जगह पर आदर्श सम्मान के साथ पहचान हो तथा मरने के बाद भी सदियों तक इस धरती पर नाम हो।

ताकि आप इस संस्था के साथ-साथ चलकर अपने जीवन काल में लोगों को संगठित कर सबसे पहले जनों का आर्थिक स्थिति को सुधारे, उसके बाद बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण करवाते हुए इनके लिए रोजगार सृजन का कार्य करें एवं लोगों को संगठित कर सामाजिक जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए लोगों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकाल कर सही राह दिखाएं।

समाज में आई कुरीतियों को दूर कर एक अच्छे, स्वच्छ समाज के निर्माण में लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाएं — अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करें।

आर्या शक्ति केंद्र — आप तमाम समाज सेवियों को आगे बढ़ाने के लिए नियमतः कदम से कदम मिलाकर सहयोग देने के लिए सदैव तैयार है। हम सब मिलकर समाज सेवा करना शुरू करें तथा गांव के नाम से लेकर अपने देश का नाम तक रोशन करें।

शांति कुमारी

केंद्रीय अध्यक्ष

संदीप कुमार महतो
Co-Founder
"

प्रिय साथियों,

किसी भी कार्य को ईमानदारी से किया जाए तो अंतिम समय तक लाभ देता है, परंतु बेईमानी से किया गया कार्य क्षणिक लाभ तो देता है लेकिन जीवन भर दुःख ही दुख झेलना पड़ता है — और अपने साथ-साथ पूरे परिवार के लिए सिर्फ और सिर्फ संकट ही अर्जित होता है, जो कि समाज की नजरों में गिरा देता है।

मरने के बाद सारा धन दौलत यही धरा रह जाता है, साथ में कुछ भी नहीं जाता है। इसलिए आर्या शक्ति केंद्र के साथ ईमानदारी पूर्वक समाज सेवा करने से हमें ऐसा अवसर मिल जाता है कि जिंदगी भर मान, सम्मान, पहचान मिलता ही है — पर मरने के बाद भी समाज में हमारे ईमानदारी की गाथा होते रहेगी।

संदीप कुमार महतो

केंद्रीय सचिव

"हम सब मिलकर समाज सेवाकरना शुरू करें।"